आज मेरा मोबाइल जैसे मेरा तीसरा हाथ बन गया है।हम सुबह उठते ही मोबाइल देखते हैं, दिनभर काम की चिंता करते हैं और रात को भी दिमाग बंद नहीं होता।
हर समय नोटिफिकेशन, काम की लिस्ट और िमाग में एक साथ बहुत सारे विचार चल रहे हों ।
ऐसा लगता है जैसे दिमाग में बहुत सारे टैब खुले हों और कोई बंद ही न हो रहा हो।हम हर चीज़ को जल्दी करना चाहते हैं,
लेकिन खुद को समझने के लिए हमारे पास समय नहीं है।
आज हमारे पास बहुत जानकारी है , बहुत ऐप्स है , बहुत काम है
आज हम बहुत कुछ जानते हैं,
लेकिन मन से खुश और शांत रहना भूलते जा रहे हैं।
तो सवाल ये है —
क्या सुकून किसी नए ऐप में है?
या फिर उन पुराने तरीकों में, जो सदियों से लोगों की ज़िंदगी संभालते आए हैं?
सूफी, बौद्ध और ताओ दर्शन हमें यही सिखाते हैं —
भागते हुए जीवन में भी शांत कैसे रहा जाए।
सूफी तरीका: रोज़मर्रा के कामों में शांति ढूँढना

सूफी दर्शन इस्लाम का आध्यात्मिक रास्ता है।
यह दिल की बात करता है, दिखावे की नहीं।
सूफी लोग “ज़िक्र” की बात करते हैं,
यानी किसी अच्छे शब्द को याद करना।
इसे आप भगवान से जोड़ें या नहीं,
यह तरीका मन को वर्तमान में लाने का आसान रास्ता है।
आसान अभ्यास (Breathing Practice)
1.आराम से बैठिए
2.गहरी साँस लीजिए
3.साँस छोड़ते समय मन ही मन कहिए
“शांति”, “प्यार” या “मैं यहीं हूँ”
बस इतना ही।
व्यस्त लोगों के लिए
ट्रैफिक में खड़े हैं?
नेट स्लो है?
फोन देखने की जगह 3 गहरी साँस लें।
आप खुद महसूस करेंगे कि मन हल्का हो गया।
बौद्ध तरीका: विचारों को बादल की तरह देखना
बौद्ध सोच कहती है —
विचार बुरे नहीं होते, उनसे चिपक जाना समस्या है।
हम सोचते हैं और वही सोच बन जाते हैं।
आसान अभ्यास (Thought Labeling)
जब मन परेशान हो, बस इतना करें:
1.“ये चिंता है”
2.“ये गुस्सा है”
3.“ये डर है”
बस नाम दीजिए।
लड़िए मत।
जैसे बादल आते-जाते हैं,
वैसे ही विचार भी चले जाते हैं।
गुस्से वाले मैसेज पर कैसे काम आएगा?
मैसेज पढ़ा – गुस्सा आया
रुकिए 1 मिनट:
1.भावना: गुस्सा
2.शरीर: सीने में भारीपन
3.विचार: “ये गलत है”
अब जवाब सोचिए —
आपका जवाब ज्यादा समझदारी भरा होगा।
ताओ तरीका: पानी की तरह बहना सीखिए
ताओ दर्शन चीन से आया है।ताओ दर्शन कहता है —
ज़्यादा ज़ोर लगाने से थकान आती है।
सही तरीके से करने से काम आसान हो जाता है।
पानी को देखिए —
नरम होता है, लेकिन रास्ता बना लेता है।
आसान अभ्यास (Mindful Walking)
1.धीरे चलिए
2.पैर ज़मीन को कैसे छू रहा है, महसूस करें
3.हवा को त्वचा पर महसूस करें
आप प्रकृति में नहीं हैं,
आप खुद प्रकृति हैं।
काम करते समय
बर्तन धोते समय
पानी की गर्मी महसूस करें
काम से लड़ना बंद करें
काम अपने-आप आसान लगेगा।
Why is this necessary?
1. ज़िंदगी का मतलब छोटे पलों में मिलता है
साँस में,चलने में,शांति से किए गए काम में
2. आप अपनी ज़िंदगी के मालिक बनते हैं
ज़िंदगी अब बोझ नहीं लगती
आप उसे समझकर जीते हैं
3. साइंस भी मानती है
ध्यान करने से:
1.डर कम होता है
2.दिमाग शांत रहता है
3.सही फैसले लेने की ताकत बढ़ती है
ध्यान करने से:
1. दिमाग का डर वाला हिस्सा शांत होता है
2. समझदारी वाला हिस्सा मज़बूत होता है
रोज़ का 5 मिनट का आसान प्लान.

1 मिनट (सूफी):
सुबह उठते ही 3 गहरी साँस
1 मिनट (बौद्ध):
कोई 3 विचारों को नाम दीजिए
3 मिनट (ताओ):
चलते समय पूरा ध्यान चलने पर
निष्कर्ष: शांत मन ही सच्ची दौलत है
शांति कोई अलग चीज़ नहीं है।
वो आपके अंदर पहले से है।
बस आपको:
1.रुकना है
2.देखना है
3.महसूस करना है
छोटे कदम लें
आज से शुरू करें
आप समय नहीं संभाल रहे
आप अपनी ज़िंदगी संभाल रहे हैं। Read more..
writer-Monazir H

